8वां वेतन आयोग लागू होने पर 50-55 हजार रुपये ग्रॉस सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की आय में बड़ा उछाल आ सकता है. 1.92 के अनुमानित फिटमेंट फैक्टर के आधार पर, पे-लेवल 5 के कर्मचारी का बेसिक पे ₹29,200 से बढ़कर ₹56,064 हो सकता है. DA के बेसिक में मर्ज होने और HRA-TA की दरों में बदलाव के बाद, मासिक ग्रॉस सैलरी ₹54,000 से बढ़कर ₹75,000 के पार जा सकती है, जो लगभग ₹21,000 की सीधी बढ़ोतरी होगी.